सुरक्षित सड़क सुरक्षित पश्चिम बंगाल

सुरक्षित सड़क सुरक्षित पश्चिम बंगाल

आसनसोल(तारकेश्वर राय ): सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर "विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026" का भव्य शुभारंभ हुआ। "सुरक्षित सड़क, सुरक्षित पश्चिम बंगाल" के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान ने पहले ही दिन शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर (ADPC) डॉ. प्रणव कुमार (IPS), और पश्चिम बर्धमान की जिलाधिकारी एस. पूनमबालम (IAS) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।उद्घाटन समारोह के बाद स्कूली छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर एक भव्य ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली, जिसने पूरे शहर में सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया।जनकल्याण फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत ट्रैफिक सुरक्षा पर आधारित प्रभावशाली पथनाटक ने दर्शकों को झकझोर दिया और यातायात अनुशासन का गहरा संदेश दिया।जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि आने वाले पूरे सप्ताह जिले के सभी ट्रैफिक गार्ड और सब-ट्रैफिक गार्ड क्षेत्रों में इसी प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचाया जा सके कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस का दायित्व नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है।सड़क पर हर एक जीवन अनमोल है और थोड़ी सी सावधानी कई परिवारों को बिखरने से बचा सकती है। आसनसोल प्रशासन की यह पहल तभी सार्थक होगी जब हम सब अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझें।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0